अब 26 जुलाई से इंडिगो यह फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। अभी यह फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन ही चलेगी। प्रयागराज से इसकी रवानगी दिन में 1:30 बजे होगी और 3:50 पर यह फ्लाइट कोलकाता पहुंच जाएगी। इसी तरह कोलकाता से यह फ्लाइट प्रत्येक रविवार, मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10:50 बजे चलेगी और यहां दिन में 1:00 बजे आ जाएगी।
इसके अलावा इंडिगो ने प्रयागराज से भुवनेश्वर, भोपाल और देहरादून की सीधी फ्लाइट का एक बार फिर से शेड्यूल जारी किया है। इसकी बुकिंग भी इंडिगो ने शुरू कर दी है। प्रयागराज से देहरादून की फ्लाइट शाम 4:40 बजे रवाना होगी जो चलकर शाम 6:20 बजे वहां पहुंच जाएगी। इसी तरह प्रयागराज से भुवनेश्वर की फ्लाइट सुबह 9:30 बजे एवं भोपाल की फ्लाइट दिन में 1:00 बजे यहां से रवाना होगी और 2:35 बजे वहां पहुंच जाएगी।