शैक्षिक कार्यक्रम प्रसारण के समय बिजली कटने से दूरदर्शन के कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे वंचित
विज्ञापन
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के दौर में बच्चों के लिए दूरदर्शन के जरिए माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के लिए प्रसारित होने वाले शैक्षिक कार्यक्रम बिजली चले जाने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे नहीं देख पा रहे हैं। इस बात की जानकारी मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने अधीक्षण अभियंता प्रयागराज को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि शैक्षिक कार्यक्रमों के प्रसारण के दौरान बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से इस बात की शिकायत मिल रही है कि दिन अधिकांश समय बिजली नहीं होने से बच्चे शैक्षिक कार्यक्रम नहीं देख पा रहे हैं।