फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्कूलों को आंशिक रूप से खोले जाने का निर्देश

Thu, 24 Sep 2020 05:27 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन
प्रयागराज। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अनलॉक-4 की प्रक्रिया के तहत जिले के सीबीएसई, यूपी बोर्ड, आईसीएसई, संस्कृत एवं मदरसा बोर्ड की ओर से संचालित सभी विद्यालयों को गृह मंत्रालय, केंद्र सरकार के निर्देशानुसार आंशिक रूप से खोलने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग संस्थान सामान्य शिक्षण कार्य के लिए 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। फिलहाल विद्यालय खोले जाने की अनुमति होगी। पत्र में कहा है कि इस दौरान भी ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। 50 फीसदी स्टॉफ एवं शिक्षकों को गाइडलाइन के अनुसार विद्यालय आने की अनुमति होगी। कहा है कि नौवीं से बारहवीं के छात्र इस दौरान अभिभावकों की अनुमति से विद्यालय आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें