दो सप्ताह में जुर्माना जमा करें डीएम
एनजीटी ने अपने आदेश में कहा है कि दो सप्ताह में डीएम जुर्माने की धनराशि ट्रिब्यूनल के रजिस्ट्रार जनरल को जमा करें। वहीं डीएम की तरफ से मांग की गई है कि दो सप्ताह का समय उनको रिपोर्ट में सुधार करने के लिए दिया जाए। इस मामले में अब अगली सुनवाई अब एक जुलाई को एनजीटी करेगा।
160 एमएलडी सीवर बिना शोधन के ही नदी में गिरता है
एनजीटी को नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की तरफ से दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रयागराज से करीब 500 एमएलडी सीवर का उत्सर्जन होता है। वहीं प्रयागराज में अभी 340 एमएलडी सीवर की शोधन क्षमता है। ऐसे में करीब 160 एमएलडी सीवर बिना शोधन के ही नदी में गिरता है।