फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनी के महेवा गांव में डायरिया फैला, बच्ची की मौत

Mon, 14 Aug 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनी के महेवा गांव में रविवार रात डायरिया से पीड़ित बच्ची गंगा (5) की मौत हो गई। गंदगी और दूषित जलापूर्ति से फै ले डायरिया की चपेट में आकर 22 लोग बीमार हैं, इनमें गंभीर हालत में 8 लोगों को शुआट्स के हेज मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सीएमओ ने मौके पर तीन डॉक्टरों और स्टाफ के साथ दो टीम भेजी हैं।
विज्ञापन


महेवा गांव में गंदगी का अंबार लगा है। वहां इन दिनों दूषित जलापूर्ति की शिकायत है। कई बार स्थानीय लोगों ने प्रयास किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित 10 लोग चाका सीएचसी पहुंचे। वहां उन्हें दवा दी गई। कुछ को कुछ घंटे के लिए रोकने के बाद छुट्टी दे दी गई। रात में करीब 12 बजे गांव के कुछ लोगों की हालत बिगड़ गई। इसकी सूचना सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा का दी गई तो उन्होंने सीएचसी चाका के अधीक्षक हेमंत सिंह को टीम के साथ मौके पर जाने का निर्देश दिया। टीम पहुंचकर लोगों का इलाज करती इस बीच गंभीर हालत में पांच साल की बच्ची गंगा की मौत हो हो गई। वह डायरिया से पीड़ित थी। आननफानन में गंभीर हालत में 8 लोगों को शुआट्स के हेज मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

इस बीच शहर से भेजी गई एक और टीम गांव पहुंची। पता चला कि गांव में डायरिया से 22 लोग बीमार हैं। पीड़ितों में बच्चे और महिलाएं भी हैं। डॉक्टरों की टीम रात दो बजे तक गांव में लोगों का उपचार करती रही। कुछ लोगों को फौरी राहत के लिए इंजेक्शन लगाकर ओआरएस घोल और दवाएं दी गईं। कुछ अन्य गंभीर मरीजों को शहर स्थित ले जाने की तैयारी थी। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि सूचना पर दो टीम मौके पर भेजी गई हैं। पीड़ितों की वास्तविक संख्या फिलहाल पता नहीं है लेकिन मरीजों की संख्या ज्यादा है। सभी के उपचार के प्रबंध किए जा रहे हैं। टीम गांव में ही कैंप करेगी। वहां एंबुलेंस भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें