फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में डायल 100 की गाड़ी ने सगी बहनों को रौंदा

Sat, 23 Mar 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
डायल 100 की इनोवा।
विज्ञापन
धूमनगंज के बम्हरौली में सड़क पार कर रहीं सगी बहनों को डायल 100 की गाड़ी ने रौंद दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। उधर, आरोपी चालक तब तक वाहन लेकर भाग चुका था। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। उसका कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


धूमनगंज में बम्हरौली स्थित ग्लास फैक्ट्री के पास जीटी रोड के किनारे रहने वाले हरिकांता प्रसाद आर्म्स फैक्ट्री से रिटायर हैं। यहां वह पत्नी कमला साहू (55) व अन्य के साथ रहते हैं। कमला की बहन राजकुमारी(60) पत्नी स्व. दुखीलाल उड़ीसा की रहने वाली हैं। दो दिन पहले वह छोटी बहन से मिलने उसके घर आई थीं। घरवालों का कहना है कि शुक्रवार शाम सात बजे के करीब दोनों बहनें होली मिलने के लिए पड़ोस में ही रहने वाले रिश्तेदार के घर जा रही थीं। अभी वह सड़क पार कर रही थीं कि तभी कौशाम्बी की ओर से आ रहे तेजरफ्तार चारपहिया वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। गंभीर चोट आने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना मिली तो धूमनगंज पुलिस पहुंच गई। उधर घरवाले भी पहुंच गए। मृतका कमला के दामाद शिवप्रसाद साहू ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि जिस वाहन की चपेट में आने से दोनों महिलाओं की मौत हुई, वह डायल 100 सेवा का था। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया है कि हादसा काले रंग की बोलेरो गाड़ी से हुआ। जिस पर डायल 100 का लोगो बना हुआ था।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोग आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। बम्हरौली चौकी प्रभारी अतुल ने उन्हें समझाया और किसी तरह दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही पता चल सकेगा कि वाहन डायल 100 का था या फिर किसी अन्य गाड़ी से हादसा हुआ। फिलहाल मुकदमा लिखकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। धूमनगंज इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर 100 नंबर लिखी हुई अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें