फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health : सर्दियों में सावधानी बरतें डायबिटीज व बीपी के मरीज, बढ़ रहा ब्रेन हेमरेज का खतरा

Thu, 13 Nov 2025 03:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इन दिनों मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। इस तरह के मौसम में ब्रेन हेमरेज का खतरा भी बढ़ गया है। खासतौर से बीपी व डायबिटीज के मरीजों के लिए आवश्यक हो गया है कि वे विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन
ब्लड प्रेशर मरीज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। इस तरह के मौसम में ब्रेन हेमरेज का खतरा भी बढ़ गया है। खासतौर से बीपी व डायबिटीज के मरीजों के लिए आवश्यक हो गया है कि वे विशेष सावधानी बरतें। स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय और छावनी सामान्य अस्पताल में ब्रेन हेमरेज के मरीज पहुंचने लगे हैं। एक हफ्ते के भीतर एसआरएन में 10 व छावनी सामान्य अस्पताल में सात मरीज पहुंचे हैं। इनमें से कुछ मरीजों को सुबह के समय नहाते वक्त अचानक से चक्कर आया और वे अचेत होकर गिर गए। इन सभी मरीजों को ब्लड प्रेशर की शिकायत थी।

विज्ञापन


सिर पर पानी डालते ही हुए अचेत

राजापुर निवासी 76 वर्षीय बच्चा लाल रोजाना की तरह सोमवार की सुबह छह बजे नहाने गए। उन्होंने जैसे ही अपने सिर पर पानी डाला वह अचेत होकर गिर गए। आननफानन परिजन उन्हें छावनी सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के दौरान ब्रेन हेमरेज की समस्या पाई। दिमाग की नस फटने की वजह से अधिक रक्त स्राव हो गया था जिसके चलते चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। परिजनों ने बताया कि बच्चा लाल को ब्लड प्रेशर की शिकायत थी।

विज्ञापन

नहाने के कुछ देर बाद हुई मौत

प्रीतमनगर निवासी 70 वर्षीय शकुंतला देवी ब्लड प्रेशर की मरीज थीं। रविवार की सुबह वह नहाने के दौरान अचेत होकर गिर गईं। उन्हें छावनी सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांच के दौरान ब्रेन हेमरेज पाया गया। दिमाग में अधिक खून बहने के कारण कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

इन बातों का रखें ध्यान

1- शरीर को गर्म रखें।
2- त्वचा का ध्यान रखें।
3- हाइड्रेटेड रहें।
4- दवाएं समय पर लें।
5- शारीरिक गतिविधियां करते रहें।
6- नियमित जांच कराएं।
7- धूम्रपान से बचें।
8- सूर्य निकलने पर नहाएं।
7- अधिक गर्म व अधिक ठंडे पानी को तुरंत सिर पर न डालें, पहले पैर पर पानी डालें, फिर कुछ देर बाद शरीर व सिर पर पानी डालें।
इसलिए होता है ब्रेन हेमरेज का खतरा

सर्दियों में बीपी (उच्च रक्तचाप) और शुगर (मधुमेह) के मरीजों की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे रक्तचाप बढ़ जाता है और मस्तिष्क में रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है। मधुमेह के मरीजों में जटिलताएं अधिक होती हैं। रक्त का गाढ़ा होना भी इसका एक कारण है।

इन दिनों मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। इसकी वजह से ब्रेन हेमरेज का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में बीपी व डायबिटीज के मरीजों को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मरीजों को चाहिए कि वह अपने चिकित्सक के संपर्क में रहें। इसके अलावा दिन निकलने के बाद ही स्नान करें। - डॉ. एसके पांडेय, निदेशक, छावनी सामान्य अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें