फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर केस : आंख में मिर्च पाउडर झोंककर की गई थी यासिरऔर सुल्तान की हत्या

Sat, 30 Apr 2022 05:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज के मीरापट्टी इलाके में बुधवार को दीपक विश्वकर्मा के घर में यासिर और सुल्तान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मौके से दीपक विश्वकर्मा को पकड़ लिया था। इस मामले में दीपक और उसके तीन भाइयों के साथ उसके एक नकाबपोश दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : यासिर और सुल्तान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज डबल मर्डर के मुख्य आरोपी दीपक विश्वकर्मा को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। दीपक के साथ नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। दीपक के जिस नकाबपोश दोस्त द्वारा गोली चलाने की बात कही जा रही है, उसे पकड़ने के लिए काल डीटेल्स खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


धूमनगंज के मीरापट्टी इलाके में बुधवार को दीपक विश्वकर्मा के घर में यासिर और सुल्तान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मौके से दीपक विश्वकर्मा को पकड़ लिया था। इस मामले में दीपक और उसके तीन भाइयों के साथ उसके एक नकाबपोश दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। चश्मदीद इमरान और रसूल का कहना था कि दीपक ने ही चारों लोगों को फोन कर बुलाया था। जब चारों लोग पहुंचे तो विवाद के दौरान उन पर लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया गया।

चारों आरोपी लेकर आए थे असलहे
 
इसके बाद दीपक और उसके नकाबपोश दोस्त ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर यासिर और सुल्तान को मार डाला। पुलिस ने दीपक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। उसने बयान दिया था कि चारों पिस्टल और तमंचे लेकर आए थे। जब उन्होंने असलहे निकाले तो उसने पिस्टल छीनकर फायर कर दिया। उसने किसी नकाबपोश साथी की बात से इनकार किया था। पुलिस ने उससे दो दिन पूछताछ की लेकिन वह अपने बयान पर अड़ा रहा।
 

धूमनगंज थाना प्रभारी ने बताया कि दीपक विश्वकर्मा को आज जेल भेज दिया गया। मोबाइल काल डीटेल्स से यह बात पता चली है कि उसी ने इमरान और उसके साथियों को बुलाया था। उसकी कॉल डीटेल्स से पता चला है कि उसने अपने दोस्त को भी कॉल की थी। इस मामले में दीपक के तीन भाई भी नामजद हैं। उनकी तलाश के साथ ही हत्याकांड में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

नकाबपोश दोस्त छिपा था दूसरे कमरे में 
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि दीपक ने अपने नकाबपोश साथी को पहले ही बुला लिया था। वह दूसरे कमरे में छिपा हुआ था। जब दोनों पक्षों में विवाद होने लगा तो दीपक ने मिर्च पाउडर फेंका। इसके बाद दीपक और उसके नकाबपोश दोस्त ने फायरिंग कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा। काल डीटेल्स से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें