फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप कर रही मोहन भागवत और अमित शाह को अक्षयवट के दर्शन कराने की तैयारी

Wed, 26 Dec 2018 07:50 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
अमित शाह, मोहन भागवत (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद की धर्म संसद में शामिल होने के लिए अगले माह प्रयागराज पहुंच रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह किला स्थित अक्षयवट का दर्शन भी करेंगे।

विज्ञापन


संघ प्रमुख और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को विहिप नेताओं ने संगम ले जाने की भी तैयारी की है। विश्व हिंदू परिषद ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में विहिप पदाधिकारियों ने मेला प्रशासन से भी बातचीत की है।

दरअसल विहिप की धर्मसंसद कुंभ मेले के दौरान संगम किनारे होने जा रही है। 31 जनवरी और 1 फरवरी को होने वाली इस धर्मसंसद की तैयारियां पिछले कई माह से की जा रही हैं।
विज्ञापन


धर्मसंसद इस मायने में खास मानी जा रही है कि इसके माध्यम से संतों की मौजूदगी में अयोध्या में राममंदिर निर्माण की तिथि का एलान भी किया जा सकता है।

पिछले दिनों ही तय हुआ था कि धर्मसंसद में संघ प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिरकत करेंगे। 31 जनवरी की सुबह ही इन दोनों के यहां आने का कार्यक्रम है।

बताया जा रहा है कि धर्मसंसद में शामिल हाने से पहले भागवत और शाह किला स्थित अक्षयवट का भी दर्शन करेंगे। इन दोनों को उसी रास्ते से अक्षयवट ले जाया जाएगा, जहां से पिछले दिनों पीएम मोदी दर्शन करने के लिए गए थे।

इस दौरान भागवत और शाह को संगम भी ले जाया जाएगा। अलोपीबाग स्थित स्वामी वासुदेवानंद के आश्रम में भी दोनों को ले जाने का कार्यक्रम  बनाया जा रहा है। इस बारे में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश जी का कहना है कि यह गौरव की बात है कि संघ प्रमुख और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मसंसद में भाग लेने के लिए प्रयागराज आ रहे हैं। इन दोनों को संगम और अक्षयवट का दर्शन करवाने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें