फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर डीजीपी व सहारनपुर के एसएसपी तलब

Sat, 21 Dec 2024 08:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

याची के अधिवक्ता अवनीश त्रिपाठी ने दलील दी कि ध्रुव सेठी व उनकी पत्नी ने सहारनपुर में एक जमीन खरीदी थी। भूमाफिया ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों संग मिलकर उस पर कब्जा करना शुरू कर दिया। उन्हाेंने दो बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
कोर्ट। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भूमाफिया के खिलाफ शिकायत करने वाले दंपती के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करने पर डीजीपी व सहारनपुर के एसएसपी को हलफनामे संग 27 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। यह आदेश न्यायमूूर्ति सलिल कुमार राय की अदालत ने देहरादून निवासी ध्रुव सेठी व उनकी पत्नी अलका की ओर से दाखिल अवमानना याचिका पर दिया है।

विज्ञापन


याची के अधिवक्ता अवनीश त्रिपाठी ने दलील दी कि ध्रुव सेठी व उनकी पत्नी ने सहारनपुर में एक जमीन खरीदी थी। भूमाफिया ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों संग मिलकर उस पर कब्जा करना शुरू कर दिया। उन्हाेंने दो बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी मामला दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई न कर दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र भी लगा दिया।

आरोप पत्र को दंपती ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। इस पर कोर्ट ने सहारनपुर के एसएसपी को दंपती की शिकायत पर चार माह में जांच पूरी करने का आदेश दिया था। फिर भी जांच पूरी नहीं हुई। उल्टे भूमाफिया और लेखपाल ने मिलकर दंपती का घर बुलडोजर से गिरा दिया। इसकी शिकायत थाना प्रभारी बिहारीगढ़ व डीजीपी से की गई। लेकिन, उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच लेखपाल ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की, उस पर भी कोर्ट ने डीजीपी को हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने का निर्देश दिया। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें