फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: टेंट सिटी में रहकर डिजिटल म्यूजियम-कुंभ की दिव्यता निहार सकेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ के जरिए संगमनगरी को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर उभारने के लिए पहल तेज हो गई है। इसके लिए द्वादश माधव, पंचकोशी सर्किट का विकास किया जाएगा। संगम, अक्षयवट और पातालपुरी को जोड़ने वाले मार्गों को बेहतर किया जाएगा। साथ ही अरैल में स्थायी तौर पर टेंट सिटी बसाई जाएगी। ताकि, टेंट सिटी में रहकर श्रद्धालु वर्ष पर्यंत डिजिटल म्यूजियम और कुंभ की दिव्यता का अनुभव कर सकें। इसके लिए कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने म्यूजियम और टेंट सिटी के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए टूरिस्ट सर्किट विकसित करने के साथ ही कुंभ की महिमा दर्शाने के लिए डिजिटल म्यूजियम निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके साथ ही अरैल में 50 कॉटेज की क्षमता वाली टेंट सिटी भी बसाई जाएगी, जो वर्ष पर्यंत रहेगी। प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालु संगम स्नान तथा अक्षय वट, हनुमान मंदिर एवं पातालपुरी के दर्शन के बाद टेंट सिटी में रहकर डिजिटल म्यूजियम को निहार सकेंगे।

त्रिवेणी पुष्प का किया जाएगा जीणोद्धार
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मेला क्षेत्र में रीक्रिएशन एक्टिविटीज के तहत वाटर स्पोर्ट्स और फूड वॉक की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत फूड जोन का विकास किया जाएगा। प्रमुख मंदिरों तक जाने के लिए एक सर्किट भी बनाई जाएगी। जिसके तहत द्वादश माधव के अलावा अन्य प्रमुख मंदिरों और आश्रमों तक जाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। त्रिवेणी पुष्प का जीणोद्धार भी किया जाएगा। इसी क्रम में यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चित्रकूट, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर एवं कौशांबी जाने के लिए भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी। इन धार्मिक स्थलों से जुड़े मार्गों को बेहतर बनाते हुए परिवहन व्यवस्था को और सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें