चित्र परिचय------- जसरा राम कथा में कथा सुनाते व्यास ( संवाद न्यूज एजेंसी जसरा)
- फोटो : 1
केसरवानी वैश्य धर्मशाला में स्वर्गीय शंकर लाल केसरवानी ‘चरणराज’ की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथावाचकों ने श्रीरामचरितमानस के प्रसंगों के माध्यम से प्रेम, त्याग, सेवा और भक्ति का महत्व बताया। प्रयागराज की शास्त्री शाकाम्भरी द्विवेदी ‘मानस मंजरी’ ने माता शबरी की अनन्य भक्ति का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान धन-दौलत नहीं, बल्कि सच्चे प्रेम और निर्मल भाव के भूखे हैं। प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आयोजक सुरेंद्र कुमार सोनू ने अतिथियों का आभार जताया और गणमान्य लोगों को सम्मानित किया।