जगतपुर फोटो। भगत पुरवा गांव में मेले में निकाली गई चौकी
- फोटो : 1
उतरांव थाना क्षेत्र के चांदोपारा गांव के मजरा भगत पुरवा में तीन दिन तक नाटक मंचन के बाद बृहस्पतिवार को मेला संपन्न हुआ। भगतपुरवां महोत्सव के नाम से प्रसिद्ध इस आयोजन में दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में निकाली गई आकर्षक चौकियों ने लोगों का मन मोह लिया। ग्रामीण कई दशक से दीपावली पर इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। गांव के युवा अपने पूर्वजों की याद में महोत्सव को जीवंत रखे हुए हैं। आयोजन में ग्राम प्रधान सीताराम पटेल, वीरेंद्र कुमार पटेल, राम बहादुर पटेल और भोला शंकर पटेल का सहयोग रहा।