फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शीतला सप्तमी पर शृंग्वेरपुरधाम में उमड़े भक्त

Wed, 08 Jul 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
श्रृंगवेरपुर धाम में शीतला सप्तमी पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : samvad
विज्ञापन
आषाढ़ माह की शीतला सप्तमी पर मंगलवार को शृंग्वेरपुरधाम में लाखों श्रद्धालु जुटे। प्रयागराज समेत आसपास के जिलों और दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों ने गंगा स्नान किया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने श्रीराम घाट, विद्यार्थी घाट, रामचौरा घाट, गऊ घाट, अड़गड़ानंद घाट और भैरव घाट पर गंगा में डुबकी लगाई। स्नान के बाद शृंगी ऋषि मंदिर, शीतला माता मंदिर और अन्य देवालयों में दर्शन-पूजन किया। पूरे धाम में हर-हर गंगे और धार्मिक जयघोषों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। घाटों और मंदिरों पर देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। मेले में गंदगी और सुविधाओं की कमी के बावजूद आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। पर्व के मद्देनजर प्रमुख घाटों, मंदिरों और मेला क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें