फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: अचानक मेले में क्यों बढऩे लगी मरीजों की संख्या, ये है बड़ी वजह

Tue, 22 Jan 2019 11:49 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा का स्नान तेज धूप और ठंडे जल के कारण हजारों मरीजों की सेहत पर भारी पड़ा। सोमवार को कुंभ के केंद्रीय अस्पताल की ओपीडी मरीजों से ठसाठस रही। रात आठ बजे तक 2661 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें 50 लोगों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। 

विज्ञापन


सोमवार को केंद्रीय अस्पताल पहुंचे मरीजों में अधिकांश डायरिया, सर्दी-जुकाम, दिल में दर्द और नसों में अकडऩ जैसी बीमारियों से पीडि़त थे। ओपीडी के सभी काउंटरों पर दिन भर भीड़ जुटी रही। इनमें एंजाइना पेन, हार्ट अटैक के भी मरीज आए।

सामान्य रोगियों के अलावा स्त्री रोग और दंत रोग विशेषज्ञों के पास भी दिन भर मरीजों की भीड़ जुटी रही। पंजीकरण के साथ दवा वितरण और पैथोलॉजी के काउंटरों पर भी भीड़ रही। अस्पताल प्रभारी डॉ दीपक सेठ ने बताया कि टीम ने मरीजों की सेवा भाव से उपचार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु को हार्ट अटैक, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कुंभ मेला स्वास्थ प्रभारी एडी हेल्थ डॉ. अशोक कुमार पालीवाल के मुताबिक पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर केंद्रीय और सेक्टर अस्पतालों में टीमें मुस्तैद थीं। 25 हेल्थ पोस्ट के साथ 15 मोबाइल टीमें भी लगाई गई थीं। निर्धारित स्थानों पर एंबुलेंस मुस्तैद रहीं। कहीं से कोई अनहोनी की सूचना नहीं है। 

खाक चौक में सोमवार को एक श्रदधलु को हार्टअटैक आया तो पुलिस मददगार बनी। खाक चौक पुलिस ने गंभीर रूप से बीमार हंडिया के दुमदुमा निवासी पृथ्वी राज को आननफानन में  कुंभ के केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया। पृथ्वीराज संगम स्नान करने आए थे। डॉक्टरों के मुताबिक हालत अब पहले से बेहतर है। सूचना पर उनके परिवारीजन भी आ गए हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें