फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : मां के दरबार में भक्तों ने लगाई हाजिरी, कड़ा शक्तिपीठ शीतलाधाम में उमड़ी भक्तों की भीड़

Wed, 02 Apr 2025 06:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नवरात्र पर भोर होते ही भक्ति की बयार बहने लगती है। चौथे दिन बुधवार को भी तड़के से ही 51 वीं शक्तिपीठ शीतलाधाम में मांं के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। कपाट खुलते ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। यहां स्थानीय के साथ ही प्रतापगढ़, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आने वाले भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
कड़ा शीतला धाम मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को भी देवी मंदिरों में आस्थावानों की भीड़ उमड़ी। 51वीं शक्ति पीठ शीतला धाम समेत सभी प्रमुख देवी मंदिरों में मां के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने प्रसाद चढ़ाकर मां की दरबार में माथा टेक परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

नवरात्र पर भोर होते ही भक्ति की बयार बहने लगती है। चौथे दिन बुधवार को भी तड़के से ही 51 वीं शक्तिपीठ शीतलाधाम में मांं के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। कपाट खुलते ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। यहां स्थानीय के साथ ही प्रतापगढ़, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आने वाले भक्तों की भीड़ रही। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु हाथ में नारियल, चुनरी फूल-प्रसाद आदि लेकर मां का जयकारा लगाते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। लाइन में लगकर घंटों इंतजार के बाद पल भर के लिए मां की झलक मिलते ही भक्त निहाल हो उठे।

विज्ञापन


तमाम आस्थावानों ने लेट कर परिक्रमा की। दर्शन-पूजन के बाद श्रद्वालुओं ने मेले में लगी दुकानों में खरीदारी की। सुबह से देर शाम तक मंदिर में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। घरों में महिलाएं देवी गीतों के साथ भक्तिरस में डूबी हैं। शक्तिपीठ के अलावा मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर, पश्चिमशरीरा स्थित झारखंडी मंदिर, सेलरहा स्थित मसुरिया मंदिर, किशुनपुर अंबारी स्थित अंबारी मंदिर समेत जिले के विभिन्न कस्बों, बाजारों मेंं स्थापित देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें