फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शृंग्वेरपुर धाम में हरतालिका तीज पर पुण्य की डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
श्रृंग्वेरपुर धाम में हरतालिका तीज क अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
विज्ञापन
मंगलवार को हरतालिका तीज के पावन पर्व पर शृंग्वेरपुर धाम में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से देर शाम तक आस्थावानों की भारी भीड़ धाम में जमा रही। धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई और विभिन्न देवालयों में पूजा की। दिनभर मंदिरों में व्रती स्त्रियों की चहल पहल रही।
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहितों के अनुसार मान्यता है कि शृंग्वेरपुर धाम में गंगा स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता है व मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसी आस्था और विश्वास को लेकर दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालु तड़के ही गंगा स्नान के लिए पहुंचे। महिलाएं पारंपरिक परिधान धारण कर निर्जला व्रत के साथ भगवान शिव-पार्वती की पूजा में लीन रहीं।
शृंग्वेरपुर धाम के प्रमुख मंदिरों और आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान व भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था की विशेष तैयारियां की गईं। धाम के विभिन्न घाटों जल पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें