सुरक्षा के लिए ‘कवच’ जैसी अत्याधुनिक प्रणाली होने के बावजूद, रेलवे प्रशासन संभावित घने कोहरे और परिचालन संबंधी सुरक्षा के मद्देनजर एक बार फिर बड़े पैमाने पर ट्रेनों के पहिये थमाने जा रहा है।
सुरक्षा के लिए ‘कवच’ जैसी अत्याधुनिक प्रणाली होने के बावजूद, रेलवे प्रशासन संभावित घने कोहरे और परिचालन संबंधी सुरक्षा के मद्देनजर एक बार फिर बड़े पैमाने पर ट्रेनों के पहिये थमाने जा रहा है। पिछले माह प्रयागराज-मुजफ्फरपुर ट्रेन समेत कई गाड़ियों को निरस्त किए जाने के बाद अब रेलवे ने दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच चलने वाली कई अन्य ट्रेनों के निरस्तीकरण, आंशिक निरस्तीकरण और फेरों में कटौती का आधिकारिक एलान कर दिया है।
विज्ञापन
इस अवधि में कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस (12209/12210) 08 दिसंबर से 02 मार्च (मंगलवार) और वापसी में 07 दिसंबर से 01 मार्च (सोमवार) तक रद रहेगी। गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस (12595/12596) 15 दिसंबर से 14 फरवरी तक, संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस (22857/22858) 07 दिसंबर से 23 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
वहीं, दूसरी ओर कोहरे के मद्देनजर भागलपुर-आनंद विहार (22405/22406), गोरखपुर-आनंद विहार (12571/12572), मऊ-आनंद विहार (15025/15026), छपरा-फर्रुखाबाद (15083/15084), टनकपुर-सिंगरौली (15074/15073), टनकपुर-शक्तिनगर (15076/15075), अजमेर-सियालदह (12988/12987), कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12505/12506) और सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस (15483/15484) दिसंबर से फरवरी के बीच कई दिवसों पर नहीं चलेगी। इसके अलावा 12279/12280 झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस 01 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक ग्वालियर और झांसी के बीच निरस्त रहेगी।