फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे में रहते थे राज्यसभा के महासचिव

Sun, 20 Aug 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्वर्णिम इतिहास में एक नया अध्याय और जुड़ गया है। राज्यसभा के महासचिव बनाए गए पूर्व आईएस अधिकारी देश दीपक वर्मा का भी इविवि से नाता रहा है। उन्होंने यहां डायमंड जुबली हॉस्टल में रहते हुए स्नातक एवं परास्तक की पढ़ाई है। साथ ही साल भर तक इलाहाबाद के कमिश्नर भी रहे। हालांकि इससे पूर्व भी इलाहाबाद के दो छात्रों में से एक सुभाष कश्यप लोकसभा और दूसरे योगेंद्र नारायण राज्यसभा के महासचिव रह चुके हैं।
विज्ञापन


राज्यसभा के महासचिव बनाए गए देश दीपक वर्मा ने वर्ष 1971 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी और वर्ष 1973 में एमएससी की पढ़ाई पूरी की। वह यहां डायमंड जुबली छात्रावास में रहा करते थे। आईएएस में चयन होने के बाद वह इलाहाबाद कमिश्नर बन कर लौटे। वह 27 सितंबर 1995 से 31 अक्तूबर 1996 तक इलाहाबाद मंडल के आयुक्त रहे।

उन्हें राज्यसभा का महासचिव बनाए जाने से डायमंड जुबली हॉस्टल के छात्रों में खुशी का माहौल है। इससे पूर्व राज्यसभा के वर्ष 2002 से 2007 तक महासचिव रह चुके योगेंद्र नारायण भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ही छात्र थे और कुछ दिनों तक उन्होंने इविवि में छात्र-छात्राओं को राजनीति विज्ञान भी पढ़ाया। वहीं, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के महासचिव रह चुके सुभाष कश्यप इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे। संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप पिछले दिनों उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शामिल होने इलाहाबाद आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें