केशव प्रसाद मौर्य और असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम ने कांवड़िया भोले भक्तों पर पुष्पवर्षा को लेकर असदुद्दीन ओवैसी के जहर उगलने पर कहा कि उनकी सरकार पहले भी शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा करती रही है। आगे भी बाबा के जलाभिषेक के लिए नंगे पांव कांवड़ लेकर जाने वाले भक्तों पर पुष्पवर्षा होती रहेगी। डिप्टी सीएम ने आने वाले निकाय चुनावों में भाजपा की जीत का दावा किया। कहा कि निकाय चुनाव तो जीतेंगे ही 2024 में लोक सभा चुनाव में भी जीत का रिकार्ड बनाएंगे।