फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी निधि से चार माह के बच्चे का इलाज करवाएंगे डिप्टी सीएम

Tue, 16 Feb 2021 01:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सर्किट हाउस में जनता दरबार के दौरान एक चार माह के बच्चे के इलाज का खर्च अपनी निधि से करवाने की बात कही।  सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से चल रही मुलाकात के दौरान भाजपा नेता रजनीकांत श्रीवास्तव के साथ पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष पुष्पा पांडेय ने कहा कि उनके पुत्र श्रीकांत पांडेय के चार माह का पुत्र कौशिक पांडेय गंभीर बीमारी से जूझ रहा है।
विज्ञापन


इलाज के लिए ज्यादा रकम होने की बात सामने आने पर डिप्टी सीएम ने तत्काल पीजीआई लखनऊ में बात की। कहा कि वहां जो भी औपचारिकताएं हैं उसे तत्काल पूरा किया जाए। कहा कि बच्चे को लेकर लोग लखनऊ निकले। वहां जो भी समस्या आएगी उसे वह दूर करवा देंगे। साथ ही इलाज में  जो भी खर्चा बैठेगा उसे वह अपनी निधि से देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें