उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र के अंतर्गत गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से देश के गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं को सीधा लाभ पहुंचाया है। डबल इंजन सरकार ने योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कर उत्तर प्रदेश को विकास और कानून-व्यवस्था में अग्रणी बना दिया है।इस अवसर पर फूलपुर उप विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल ने कहा कि आपका सेवक बनकर के फूलपुर के विकास में अग्रणी भूमिका निभाऊंगा।
जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सांसद प्रवीण पटेल, पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, पूर्व एमएलसी निर्मला पासवान, गंगापार जिला अध्यक्ष कविता पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष गंगापार अमरनाथ तिवारी ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बृजेश त्रिपाठी, रोहित केसरवानी, राजेश केसरवानी, राजेश सिंह पटेल, राघवेंद्र कुशवाहा, सचिन जायसवाल, महेंद्र तिवारी आदि रहे।