prayagraj news : एसआरएन अस्पताल में डाक्टरों से बातचीत करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : prayagraj
प्राचार्य ने संसाधनों के लिए फैलाई झोली
पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से प्राचार्य ने बिंदुवार जरूरतें बताई। उन्होंने कहा कि विस्तारीकरण के लिए मेडिकल कॉलेज के पास भूमि की कमी है। पीएमएसएसवाई के निर्माण और निर्माणाधीन बाल रोग विभाग के बाद अब जमीन नहीं है। पॉर्किंग की दिक्कत है। उन्होंने शिक्षा विभाग और पीडब्ल्यूडी के आवासीय भवनों की भूमि कॉलेज प्रशासन को हस्तगत करने का अनुरोध किया। प्राचार्य ने डीएम भानुचंद्र गोस्वामी के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट की आवश्कता है, जिससे गंभीर मरीजों को अनवरत ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कराएं, यथासंभव कार्रवाई कराई जाएगी।
prayagraj news : एसआरएन में मरीजों से बातचीत करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : prayagraj