फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव ने कहा : शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, बच्चों का सर्वांगीण करें विकास

Wed, 08 Jul 2026 12:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला पंचायत सभागार में बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन
शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला पंचायत सभागार में बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षकों को प्रतीकात्मक कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। साथ ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि भी हस्तांतरित की।

विज्ञापन






उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों और उनके परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक चिंता से राहत मिलेगी। उन्होंने शिक्षकों से नई शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, बच्चों में संस्कार और नवाचार की भावना विकसित करने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता और शिक्षकों के हितों की योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें