राष्ट्रीय एकता का स्वरूप है अयोध्या का रामलला मंदिर
केशव ने कहा कि रामलला का मंदिर राष्ट्र मंदिर और राष्ट्रीय एकता का स्वरूप है। यह दुनिया का ऐसा मंदिर है जिसमें सबसे ज्यादा लोगों का सहयोग है। देश दुनिया में रहने वाले सबके लिए प्राण प्रतिष्ठा एक उत्सव है। सबको 22 जनवरी को दीपावली मनानी चाहिए। राम मंदिर के लिए सबने सहयोग किया। आर्थिक, शारिरीक, मानसिक और भावनात्मक सहयोग के साथ करोड़ो लोगों ने श्रीराम जय जय राम जय जय राम महामंत्र के माध्यम से मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।
कुंभ के बारे में कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप दिव्य और भव्य कुंभ का आयोजन होगा। जिसमें प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने सबसे अपील किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के अभियान में सहयोग करें। यह देश के भविष्य और पर्यावरण के लिए भी सही है। 2019 के कुंभ में यहां की स्वच्छता से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाई कर्मियों का पैर पखारकर उनका अभिनंदन किया था।