कर्नाटक में कांग्रेस ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे रही है। कांग्रेस की सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया, मिलिया इस्लामिया जैसे शिक्षण संस्थानों में भी ओबीसी, दलित और आदिवासियों का आरक्षण खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दलितों से इतनी चिढ़ थी कि पं. जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने अपने जीते जी प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए खुद को तो भारत रत्न दिया, लेकिन बाबा साहब को भूल गए।
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने स्वयं कहा था कि नेहरू ने दलितों -पिछड़ों के लिए कुछ भी नहीं किया। वार्ता के समय महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, श्रीप्रकाश मालवीय, अवधेश चंद्र गुप्ता, वरुण केसरवानी, रमेश पासी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, सुरेश मौर्य, अनुज परिहार उपस्थित रहे।
संगमलाल ने राजा भैया की तारीफ
भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की तारीफ की। संगमलाल ने कहा कि वह कट्टर हिंदूवादी और राष्ट्रवादी हैं। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर लोग इसे ध्यान से सुनते रहे। उन्होंने कहा 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण- प्रतिष्ठा के समय सपा का एक भी विधायक मौजूद नहीं था। जबकि, पार्टी ने राजा भैया को भी आमंत्रण भेजा था और वह इसमें शामिल भी हुए थे। राजाभैया ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
अब तो वे भी साथ हैं, जो बीच-बीच में नाराज रहते हैं
प्रतापगढ़ में रैली के दौरान अखिलेश ने गठबंधन की पार्टियों का नाम गिनाते हुए, राजा भैया का नाम लिए बिना उनकी ओर इशारा करते हुए कहा अब तो वे भी साथ में हैं जो बीच-बीच में नाराज होते रहते हैं। इस पर सभा में मौजूद जनसत्ता दल के समर्थकों ने राजा भैया के नाम के नारे लगाए। अपनी बात आगे बढ़ाते हुए अखिलेश ने कहा राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर सपा प्रत्याशी की जीत होने वाली है।