फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : चाय की दुकान पर रुका डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का काफिला, कार्यकर्ताओं के साथ की चाय पर चर्चा

Fri, 03 Apr 2026 06:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केशव प्रसाद मौर्य का काफिला साईं मंदिर के पास दीपक टी स्टॉल पर अचानक रुक गया। जहां महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय द्विवेदी व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर उन्होंने चाय पर चर्चा की।
विज्ञापन
प्रयागराज में टी स्टाल पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केशव प्रसाद मौर्य का काफिला साईं मंदिर के पास दीपक टी स्टॉल पर अचानक रुक गया। जहां महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय द्विवेदी व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर उन्होंने चाय पर चर्चा की। 2027 में 2017 से बड़ी जीत का दावा करते हुए अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा। आईपीएस केके विश्नोई की शादी में जाने पर सपा विधायकों से जवाब मांगने पर केशव प्रसाद मौर्य ने इसे घटिया राजनीति बताते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसा।

विज्ञापन


कहा कि इस तरह की राजनीति की जितनी भी निंदा की जाए कम है। कहा कि दल, जाति और धर्म की सीमा से ऊपर उठकर लोग शुभाकामनाओं के लिए जाते हैं। इसको के नजर से नहीं देखना चाहिए। कहा कि चार मई को आने वाले नतीजे में असम में तीसरी बार भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनने जा रही है। कहा कि इस बार ममता बनर्जी को भाजपा हराकर पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही है।

बंगला की जनता ममता बनर्जी से त्रस्त है। तमिलनाडु में भी भाजपा का परचम लहराएगा। केशव बोले कि इस समय पूरा भारत भाजपा मय है और मोदी मय है। केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित महानगर, गंगापार और यमुनापार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें