फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव ने कहा : विपक्षियों की बौखलाहट का नतीजा है चंपत राय पर लांछन, 2027 में सैफई लौटेंगे अखिलेश

Thu, 02 Jul 2026 06:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपना सर्वस्व त्याग दिया है, लेकिन विपक्ष अपनी सियासी जमीन खिसकती देख उन पर अनर्गल लांछन लगा रहा है। 
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपना सर्वस्व त्याग दिया है, लेकिन विपक्ष अपनी सियासी जमीन खिसकती देख उन पर अनर्गल लांछन लगा रहा है। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन्होंने चोरी की है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और सख्त कार्रवाई होगी। विरोधियों के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसीलिए वे राम मंदिर को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन


 

सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं एवं मीडिया से हुई बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजकल नया झूठ फैला रहे हैं कि 2027 में चुनाव नहीं होगा, लेकिन चुनाव भी समय पर होगा और भाजपा भारी बहुमत से जीतकर अखिलेश यादव को सैफई भेजने का काम करेगी। केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। वे 2027 में सत्ता में आने का ख्वाब देख रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि 2047 तक उनकी सत्ता में वापसी नहीं होने वाली। इस बौखलाहट में वे ऊल-जुलूल बयान दे रहे हैं, जबकि उन्हें 2047 तक अपनी पार्टी का अस्तित्व बचाने की चिंता करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का लक्ष्य प्रयागराज की सभी 12 सीटें जीतने का होना चाहिए। यदि भाजपा पश्चिम बंगाल में मजबूती से लड़ सकती है, तो उत्तर प्रदेश में तो परिस्थितियां बेहद अनुकूल हैं। सर्किट हाउस में उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, आनंद सोनकर, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें