फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम पहुंचे प्रयागराज, कार्यकर्ताओं का लिया हालचाल

विज्ञापन
Deputy cm Kesav Prasad Maurya visited Prayagraj on Diwali - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
पुलिस लाइंस और सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद अपने परिजनों संग डिप्टी सीएम ने मनाई दिवाली
प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार दोपहर प्रयागराज पहुंचे। यहां पुलिस लाइंस स्थित हैलीपैड पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पुलिस लाइंस से केशव मौर्य सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात कर सभी को दिवाली की बधाई दी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केेशव को महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन की बधाई भी दी। दरअसल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने केशव मौर्य को वहां का चुनाव सहप्रभारी बनाया था। इस दौरान उन्होंने वहां कई सभाएं संबोधित करने के साथ ही चुनाव संयोजन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। इसके पूर्व हैलीपैड पर सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक विक्रमाजीत मौर्य, विधायक संजय गुप्ता, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, दीपक पटेल, अरुण अग्रवाल, दिलीप श्रीवास्तव, कुंज बिहारी मिश्र, संजय गुप्ता, कन्हैया लाल पांडेय, विक्रमाजीत सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे। सर्किट हाउस के डिप्टी सीएम अलकापुरी कालोनी स्थित अपने आवास पर चले गए। वहां उन्होंने परिजनों संग दिवाली का पूजन आदि किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें