फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले - भगवा को अपमानित करने वाले सांसद पप्पू यादव को मांगनी चाहिए देश से माफी

Sun, 02 Aug 2026 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि संसद परिसर में सनातन धर्म और भगवा को अपमानित करने वाले सांसद पप्पू यादव और अन्य लोगों को देश से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि यह बहुत दुखद कृत्य है।
विज्ञापन
ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम यूपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि संसद परिसर में सनातन धर्म और भगवा को अपमानित करने वाले सांसद पप्पू यादव और अन्य लोगों को देश से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि यह बहुत दुखद कृत्य है। इसकी जितनी भी निंदा  की जाए कम है। सांसद पप्पू यादव समेत जिन लोगों ने यह कृत्य किया है उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। रविवार को होटल कान्हा श्याम में आयोजित अमर उजाला के कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गाड़ी के आगे हनुमानजी जैसे भेष में युवक को नचाने पर पार्टी ने कड़ी नाराजगी जताई थी। साथ ही ऐसा करने वाले भाजपा कार्यकर्ता को हिदायत दी थी। उन्होंने कहा कि एसआरएन अस्पताल में और अधिक सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। यहां पर 100 बेड का  एक अलग क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित किया जाएगा। इसका विस्तार करके 200 बेड का बनाया जा रहा है। एम्स, पीजीआई और केजीएमयू जैसी सुविधाएं एसआरएन अस्पताल में मिलेंगी। 

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें