फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी पर भड़के डिप्टी सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 15 Dec 2018 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र सरकार की राफेल डील पर क्लीन चिट  देने के बाद भाजपाई राहुल गांधी पर हमलावर हो गए। शुक्रवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं  सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। दोनों ही नेताओं ने राहुल गांधी से माफी मांगने  को कहा। कहा कि देश के सामने कांग्रेसी अध्यक्ष की हकीकत सामने आ गई है। सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने राफेल  डील का दुष्प्रचार किया।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में खुद की वेबसाइट एवं एप के उद्घाटन के अवसर पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने की आटोमेटिक मशीन है और राफेल  मामला उसके दिमाग की उपज है। कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। पीएम मोदी कर्तव्य, निष्ठा और ईमानदारी की  प्रतिमूर्ति हैं। कांग्रेस  ने सेनाध्यक्ष को भी  गली का  गुंडा तक कह डाला  था। इससे साबित होता है कि  पार्टी की सोच कैसी है। उधर पीएम मोदी की 16 दिसंबर को होने वाली जनसभा की तैयारियों के मद्देनजर प्रयागराज आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र नाथ पांडेय ने भी राहुल गांधी को  झूठा एवं स्तरहीन नेता की संज्ञा दी। कहा कि सुप्रीम  कोर्ट के  फैसले ने साबित कर दिया है कि वे बिना तथ्य के कोई भी बात  कहने के आदी हो गए हैं। उनके झूठे  प्रचार की वजह  से पांच राज्यों में मोदी सरकार के तमाम विकास कार्य दब गए। मध्य प्रदेश की जनता भी  अब पछता रही है कि शिवराज चौहान चुनाव  क्यों हारे। प्रदेश अध्यक्ष डिप्टी सीएम के अलकापुरी आवास भी गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें