फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज चिकित्सकों को करेंगे सम्मानित

Sun, 02 Aug 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को सिविल लाइंस स्थित कान्हा श्याम होटल में चिकित्सा के क्षेत्र में अलग पहचान बना चुके 28 चिकित्सकों को सम्मानित करेंगे। समारोह दोपहर 12 बजे से होगा। आयोजन डॉक्टरों के देश और समाज की सेहत के प्रति समर्पण को रेखांकित करेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर रंजना त्रिपाठी करेंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके तिवारी और संयुक्त निदेशक परिवार कल्याण व चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. आरसी पांडेय भी सम्मानित होने वालों में शामिल हैं।
यह सम्मान समारोह चिकित्सकों के अथक प्रयासों और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार कार्यरत रहते हैं।
विज्ञापन


सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. एसपी सिंह, वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डाॅ. एसएम सिंह, स्वरूपरानी नेहरू हॉस्पिटल से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता चौरसिया, न्यूरो सर्जन डॉ. पंकज गुप्ता, न्यूरोलॉजी से डॉ. कमलेश सोनकर, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित शेखर व मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार तिवारी, डॉ. देवराज सिंह हॉस्पिटल के डीएम न्यूरोलॉजी डाॅ. सिद्धार्थ सिंह, शुभम होमियो क्लीनिक के वरिष्ठ होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. बीबी मिश्रा, विनीता हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता विश्वकर्मा, एमडी रेडियोलॉजी डॉ. कृष्निका बंसल गुप्ता, पूर्णिमा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एमडी फिजीशियन डॉ. एके सिंह, मिश्रा डेंटल क्लीनिक दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशस्त मिश्रा, देवेश नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप द्विवेदी, विनायक डेंटल एंड इम्प्लांट सेंटर दंत रोग एवं मुख रोग विशेषज्ञ डॉ. रितेश अग्रवाल, आई लाइफ सेंटर के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. रोहित अग्रवाल, 32 हैप्पी टीथ ओरो डेंटल केयर के मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनू कुमार गुप्ता, रि-विजन आई क्लीनिक के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रशांत शुक्ला, वेलनेस मेडिकेयर हॉस्पिटल के हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र कुमार सिंह, आर एंड एम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के एमएस लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार यादव, डॉ. सेठ क्लीनिक के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. राहुल सेठ, अमृता हॉस्पिटल स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पा यादव, अमन चिकित्सालय डॉ. मंसूर आलम व डॉ. अंशिका पांडेय शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें