फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी जेलर शिवशरण पर विभागीय कार्रवाई तय

Sun, 09 Jun 2019 01:25 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
naini jail - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार नैनी में दारू-मुर्गा पार्टी की वायरल फोटो के प्रकरण में एक डिप्टी जेलर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित कर दी गई है। इस संबंध में आईजी जेल की ओर से शनिवार देर शाम यह फरमान आ गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि चार जून को नैनी सेंट्रल जेल की एक दारू मुर्गा पार्टी की फोटो वायरल हुई थी। जिसके बाद जेल में हड़कंप मच गया था। इस प्रकरण में एक बंदीरक्षक कृष्ण कुमार व मुख्य बंदीरक्षक मूलचंद्र दोहरे को डीआईजी जेल वीआर वर्मा ने दो दिन की जांच के बाद छह जून को निलंबित कर दिया गया था। इसमें खुलासा हुआ था कि वायरल फोटो सर्किल नंबर एक के बैरक नंबर तीन की है। जिसमें चार शातिर अपराधी पूर्व पार्षद पति रामकुमार, उदय यादव, संजय यादव व रानू दिख रहे थे।

डीआईजी जेल वीआर वर्मा ने जांच में पाया था कि वह वायरल फोटो होली के दिन 21 मार्च की है। इसमें वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जेल अधीक्षक और डिप्टी जेल अधीक्षक के खिलाफ दायित्व निर्वहन में लापरवाही का मामला संज्ञान में बताया गया था। जिसे एडीजी जेल को भेजा गया था। आठ जून की देर शाम इस प्रकरण में एडीजी जेल की तरफ से डिप्टी जेलर शिवशरण के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दे दिया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि होली के दौरान सर्किल नंबर एक के इंचार्ज डिप्टी जेलर शिवशरण थे। उनके खिलाफ विभागीई कार्रवाई का आदेश आ गया है। इसमें जांच के बाद दोषानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें