दो-तीन जनवरी से तो शहरियों को शीतलहर के लिए तैयार रहना होगा। दो दिनों के बाद बृहस्पतिवार को फिर खिली धूप रही तो हवा की रफ्तार भी कुछ थमी रही। इसकी वजह से दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। हालांकि रात में पारा आठ डिग्री से नीचे ही रहा।
आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को घना कोहरा रहेगा। इसकी वजह से दिन के तापमान में गिरावट के साथ गलन बढ़ने की आशंका है। दो-तीन जनवरी से तो शहरियों को शीतलहर के लिए तैयार रहना होगा। दो दिनों के बाद बृहस्पतिवार को फिर खिली धूप रही तो हवा की रफ्तार भी कुछ थमी रही। इसकी वजह से दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। हालांकि रात में पारा आठ डिग्री से नीचे ही रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में उतार-चढ़ाव थमने जा रहा है। तीन-चार दिनों तक घने कोहरे के आसार हैं। ऐसे में बर्फीली हवाओं के बीच धूप नहीं निकलने से दिन के तापमान में गिरावट के आसार हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र कुमार राय का कहना है कि दिन और रात के तापमान में अंतर कम हो जाएगा। इससे दिन में भी अधिक ठंड महसूस होगी।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली तथा उत्तर भारत के बड़े इलाके में एक जनवरी से कोल्ड वेब की आशंका है। दो-तीन जनवरी से इसका असर प्रयागराज तथा आसपास के क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। ऐसे में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे जा सकता है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 25.2
न्यूनतम तापमान 7.6
सूर्योदय 6.48
सूर्यास्त 17.22
पूर्वानुमान - घना कोहरा रहने के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में गिरावट की उम्मीद है। शनिवार को तापमान सात से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।