फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल में डेंगू वार्ड का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवतपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय परिसर में रविवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान मनाया गया। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल ने डेंगू वार्ड का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भगवतपुर संयुक्त चिकित्सालय को समस्त सुविधाओं के साथ क्रियाशील किया जाए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आशु पांडे ने कहा कि दस्तक अभियान में आशा घर-घर भ्रमण कर कुल पांच प्रकार के लक्षण वाले रोगियों को चिह्नित करेंगी। इसमें बुखार, ट्यूबरक्लोसिस, लेप्रोसी, फाइलेरिया, खांसी, जुकाम के मरीज आदि हैं। उनकी सूचना आई कवच पोर्टल पर आशा अपलोड करती हैं। सूचनाओं के आधार पर संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई करता है।
विज्ञापन

यहां अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एके तिवारी, डॉ.आरसी पांडे, डॉ.प्रवेश अख्तर, समस्त डिप्टी सीएमओ भगवतपुर चिकित्सालय के सभी चिकित्सा अधिकारी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें