फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही से मौत पर परिवाद दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। शहर के नर्सिंग होम में डाक्टरों की लापरवाही से डेंगू पीड़ित बालिका की मौत के मामले में न्यायालय में परिवाद दाखिल किया गया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि डाक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती और शिकायत करने पर अस्पताल के स्टॉफ ने उससे मारपीट की तथा जाति सूचक गालियां दी। कोर्ट ने इस मामले में जार्जटाउन थाने से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

वादी झूंसी निवासी प्रमोद के अधिवक्ता आशुतोष शुक्ल का कहना था कि वादी की 14 वर्षीय पुत्री अमीषा को बुखार की शिकायत हुई तो उसने जार्जटाउन स्थित एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। डाक्टरों ने इलाज के लिए 50 हजार रुपये मांगे। उसके पास सिर्फ 11 हजार रुपये ही थे। इसके बाद उससे इंजेक्शन और दवाओं के नाम पर 35 हजार रुपये लिए गए। पांच पैकेट प्लेटलेट्स भी मांगी मगर, उसकी पुत्री को चढ़ाया नहीं। बाद में 11 हजार रुपये और वसूले। एक अक्तूबर को अमीषा की मृत्यु हो गई। ठीक से इलाज न करने की शिकायत करने पर अस्पताल के स्टॉफ ने उससे मारपीट की और जाति सूचक गालियां दीं। वादी अनुसूचित जाति का गरीब व्यक्ति है। मामले की सुनवाई दिसंबर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें