फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डेंगू ने तीन गुना बढ़ा दी नारियल पानी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संगमनगरी में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच उससे बचाव के लिए इन दिनों नारियल पानी की मांग खूब बढ़ गई है। सितंबर माह के पहले पखवाड़े तक प्रयागराज में दक्षिण भारत से चार-पांच ट्रक नारियल आ रहा था, लेकिन अब इसकी संख्या बढ़ गई है। बीते कुछ रोज से शहर में 12 से 14 ट्रक नारियल आ रहा है। इतना ही नहीं कीवी और पपीते की भी शहर में खपत बढ़ गई है। इस वजह से इन सभी के दाम भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज में नारियल पानी मुख्य रूप से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि राज्यों से ही आता है। सात से आठ दिन में यहां दक्षिण भारत से नारियल भरा ट्रक पहुंच पाता है। डेंगू से बचाव में डॉक्टर तरल पदार्थ लेने की सलाह दे रहे हैं। बेहतर इम्युनिटी के लिए लोग नारियल पानी पी रहे हैं। वायरल फीवर के मरीज भी नारियल पानी का सेवन कर रहे हैं।
म्योराबाद में वायरल फीवर से प्रभावित परिवार के एक सदस्य ने बताया कि पिछले माह शहर में आसानी से 40-50 रुपये में नारियल पानी मिल जा रहा था, लेकिन अब कहीं 60 तो कहीं 70 से 80 रुपये पीस में नारियल पानी मिल रहा है। मांग का आलम यह है कि प्रमुख बाजारों में बिकने वाला नारियल पानी फेरी लगाकर मोहल्लों की गलियों में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

रामबाग में नारियल पानी बेचने वाली महेश गुप्ता ने बताया कि वह मुख्य रूप से मौसमी फल बेचते हैं, लेकिन बीते दो सप्ताह से सिर्फ नारियल पानी ही बेच रहे हैं। सिविल लाइंस में नारियल पानी बेचने वाले मुकेश ने बताया कि पहले एक दिन में 25 से 30 नारियल ही बेच पाते थे, लेकिन अब 100 पीस तक आसानी से बिक जा रहे हैं।

40 रुपये पीस हुआ कीवी का दाम
प्लेटलेट्स की स्थिति ठीक रखने के लिए लोगों में पपीते और कीवी की खपत बढ़ गई है। 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाला पपीता इन दिनों 50 से 70 रुपये किलो तक बिक रहा है। थोक कारोबारियों ने बताया कि पपीते की खपत दोगुनी हो गई है। उधर, कीवी की भी मांग ज्यादा बढ़ी है। 20 से 25 रुपये पीस में बिकने वाला कीवी अब कई जगह 40 रुपये पीस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें