इलाहाबाद। डेंगू से शहर में एक युवक की मौत हो गई जबकि छह नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जॉर्जटाउन निवासी हर्षित यादव (18) डेंगू से पीड़ित था और अल्लापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा जिन छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें से पांच को एसआरएन अस्पताल और एक को कॉल्विन अस्पताल में भर्ती किया गया है।