फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दिवाली पर दो दिन में गटक गए 16 करोड़ की शराब, पिछले साल की तुलना में दोगुना हुई खपत

Wed, 15 Nov 2023 03:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में दीपावली के दो दिनों में 2.66 लाख लीटर की शराब की खपत हुई थी। इसमें दो लाख लीटर देसी, 60 हजार लीटर अंग्रेजी और इसके अलावा बीयर शामिल है।
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के पर्व पर जमकर जाम छलका, महज दो दिन के अंदर शहर के लोग लगभग 16 करोड़ रुपये की शराब पी गए। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना है। पिछले साल दो दिनों में लगभग आठ करोड़ रुपये की शराब बिकी थी। वहीं, लूकरगंज, सुलेम सराय, धूमनगंज, सिविल लाइंस, तेलियरगंज और चौक सहित कई इलाकों में लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर भी जाम टकराए।

आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में दीपावली के दो दिनों में 2.66 लाख लीटर की शराब की खपत हुई थी। इसमें दो लाख लीटर देसी, 60 हजार लीटर अंग्रेजी और इसके अलावा बीयर शामिल है। वहीं, इस वर्ष कुल चार लाख लीटर शराब बिकी है। इसमें दो लाख लीटर देसी, दो लाख लीटर अंग्रेजी और बाकी बीयर शामिल है।

हालांकि, इस बार दो दिन के त्योहार में बीयर की बिक्री कमजोर रही। बदलते मौसम में वायरल फीवर के खतरे को देखते हुए कई लोगों ने बीयर से दूरी बनाना उचित समझा। वहीं, दूसरी तरफ अंग्रेजी शराब की खपत अच्छी रही। जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह की मानें तो इस बार शराब का कारोबार पिछले वर्ष की अपेक्षा में बेहतर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें