फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक: एसआरएन की ओपीडी में आए 4 नए मरीजों के रक्तजांच में पुष्टि

विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
51 दिन में 37 बुखार पीड़ितों में मिले लक्षण
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में जांच को भेजे गए 17 नमूने
प्रयागराज। बाढ़ संग उमस भरी गर्मी में डेंगू पीड़ितों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। शुक्रवार को एसआरएन अस्पताल की ओपीडी में आए बुखार पीड़ित चार मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में रक्त जांच के बाद इसकी पुष्टि की गई। अगस्त और सितंबर महीने के 51 दिनों में डेंगू के 37 मरीज चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

एसआरएन अस्पताल की ओपीडी में आए बुखार पीड़ित कई मरीजों को डॉक्टरों ने लक्षण देख डेंगू की जांच कराने की सलाह दी। बृहस्पतिवार को भेजे गए 11 रक्त नमूनों में चार डेंगू पॉजीटिव पाए गए। जिला संक्रामक रोग इकाई के डॉ. एएन मिश्रा ने बताया कि डेंगू पीड़ित मरीजों में तीन ग्रामीण इलाकों के हैं। वहीं शुक्रवार को भी 17 रक्त नमूने डेंगू की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजे गए हैं। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां सत्यापन और त्वरित उपचार के लिए रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) भेजी गई हैं। -
विज्ञापन

इस साल डेंगू मरीजों की स्थिति
जनवरी-से जुलाई तक --0
अगस्त 2019--------21
सितंबर 2019-(20 तारीख तक) 16
इस वर्ष डेंगू के कुल मरीजों की संख्या-37
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें