फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन एवं रैली

Sat, 26 Apr 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी। पहलगाम हमले ने देश एवं मानवता को झकझोर दिया। इस अमानवीय घटना के विरोध में शुक्रवार को स्कूली बच्चों ने आतंकवाद के खिलाफ रैली निकाली। काजीपुर से निकाली गई रैली जीत लाल चौराहा से भ्रमण करते हुए पुन: विद्यालय में समाप्त हुई। इस दौरान रविकरण सिंह, भरत सिंह, बबलू तिवारी, संदीप समीर तिवारी, आकाश जायसवाल, वंदना सोनी आदि शामिल रहे। वहीं सोमेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। धीरेंद्र यादव उर्फ धीरू अध्यक्ष रामलीला समिति मानस के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ किया। इस दौरान पार्षद मयंक यादव, पतविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रदीप तिवारी, सुनील कुशवाहा, राज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं अवंतिका रामलीला कमेटी की ओर से विरोध प्रकट किया गया। इस मौके पर महामंत्री अवधेश कुमार पांडेय, बीबी दुबे, वीबी सिंह, उमाकांत दुबे, एसपी वर्मा, आस्था पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें