मंसूराबाद- समितियों से संबंधित समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपते
सहकारी समितियों से जुड़ी समस्याओं और किसानों को खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सहकारी संघ शृंग्वेरपुरधाम एवं कौड़िहार के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र पांडेय ने रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपा। विधायक गुरु प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में सौंपे गए ज्ञापन में किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई।
उन्होंने मांग की कि किसानों की जरूरत को देखते हुए खाद की आपूर्ति समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में पॉस मशीन में आए दिन सर्वर की समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। मौके पर अवधेश मिश्र, पूर्व प्रधान जमीलउद्दीन, शारदा प्रसाद पाल और सुनील त्रिपाठी आदि रहे।