फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को जलाने वालों को फांसी की मांग

विज्ञापन
उन्नाव में मृत रेप पीड़िता बेटी को कैंडिल जलाकर अम्बेडकर चौराहे पर श्रद्धांजलि देतेे कांग्रेस क - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाकर मारने वाले आरोपियों को फांसी की सजा देने और योगी सरकार से इस्तीफे की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। शनिवार की शाम अंबेडकर चौराहे पर एकत्रित कांग्रेसियों ने गहरा आक्रोश प्रकट करते हुए घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की दिल्ली के सफदरगंज में इलाज के दौरान हुई मौत पर कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार की शाम कांग्रेस कार्यालय पर जिले के प्रभारी प्रदीप कोरी ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। योगी सरकार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि इससे बड़ी अराजकता और क्या हो सकती है।
पीसीसी सदस्य डॉ. प्रशांत देव शुक्ल ने कहा कि दरिंदगी की शिकार बेटी को अगर पहले न्याय मिल गया होता तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में जरा भी नैतिकता है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अंबेडकर चौराहे पर एकत्रित कांग्रेसियों ने कैंडल जलाकर नमन किया। इस मौके पर रोहित शुक्ला, संतोष तिवारी, सुरेश मिश्र, सुनील मिश्र, जमुना प्रसाद पांडेय, श्याम शंकर मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें