राष्ट्रीय हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ एफआईआर लिखाने की मांग को लेकर मंगलवार को सिविल लाइंस थाना के सामने धरना दिया। वे भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर विवादित टिप्पणी को लेकर नाराज थे।
विज्ञापन
उन्हाेंने रामपुर लोकसभा सीट से आजम खां का नामांकन निरस्त करने की भी मांग की। धरना देने वालों में सतेंद्र दुबे, चंद्रिका पांडेय, ओमप्रकाश दुबे, निशांत रस्तोगी, आशुतोष आदि शामिल रहे।