कारों के कई मॉडल्स के लिए लंबा इंतजार
सबसे ज्यादा वेटिंग टोयोटा की इनोवा हाईक्रास की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की थार जीप की भी वेटिंग है। महिंद्रा की ही एक्सयूवी 700 में वेटिंग है। स्कॉर्पियो में चार माह, हुंडई की क्रेटा कार, निशान की मैग्नाइट में भी प्रतीक्षा सूची है। इस बार हुंडई की वरना लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं मारुति की ब्रीजा, अर्टिगा की प्रतीक्षा सूची तीन से चार माह की है। हालांकि, मारुति की ऑल्टो 800, वैगनआर सहित रेनेटो, निशान, स्विफ्ट, टाटा की 10 लाख से कम कीमत की कारें आसानी से मिल रही हैं।