Delhi to Prayagraj flight arrived late again
- फोटो : Photograph: Kickers/Getty Images
प्रयागराज। दिल्ली में खराब मौसम की वजह से प्रयागराज आने वाली इंडिगो की फ्लाइट बृहस्पतिवार को तीन घंटे की देरी से यहां पहुंची। विलंब से आने की वजह से वापसी मे ंभी यही फ्लाइट तीन घंटे की देरी से 12.50 की जगह 3.50 बजे यहां से उड़ सकी। इसके पूर्व कोलकाता-प्रयागराज फ्लाइट सुबह डेढ़ घंटे की देरी से आई। विलंब से आने की वजह से यह फ्लाइट प्रयागराज से रायपुर और रायपुर से प्रयागराज आने में लेट रही। दिन में इसकी कोलकाता रवानगी 02.05 की जगह अपराह्न 03.100 बजे रही। उधर मुंबई-प्रयागराज फ्लाइट एक घंटा लेट रही। विमानों के विलंब से आने की वजह से यात्रियों को भी खासी परेशानी हुई।