एसएससी ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) परीक्षा-2025 की अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और अंक जारी किए हैं। अभ्यर्थी 30 जून तक इन्हें वेबसाइट से देख सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) परीक्षा-2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एसएससी ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) के प्रश्न पत्र व प्रतिक्रिया पत्रक (रिस्पॉन्स शीट) भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। अभ्यर्थी 30 जून की शाम छह बजे तक इन दस्तावेज को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आयोग ने इस परीक्षा का परिणाम 29 मई को घोषित किया था। अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन कर अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्नपत्र और प्रतिक्रिया पत्रक देख सकते हैं। इसके साथ ही योग्य और अयोग्य दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थियों के अंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्नपत्र सह प्रतिक्रिया पत्रक और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट अवश्य सुरक्षित रख लें। चुनौती प्रबंधन पोर्टल में एक वचनपत्र भी शामिल किया गया है जो लॉग इन करने पर अभ्यर्थियों को दिखाई देगा।