फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला प्रशासन ने हटवाए ‘शिवराज’ के होर्डिंग

Sat, 24 Jan 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। माघ मेला भी सपा और भाजपा की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का अखाड़ा बन गया है। मेला प्रशासन की ओर से संगम क्षेत्र में  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चित्र सहित मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियों और सिंहस्थ कुंभ के न्योते वाली होर्डिंग हटाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा सांसद केशव प्रसाद मौर्य  ने इस मामले में नगर विकास मंत्री आजम खां का हाथ होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से प्रकरण में हस्तक्षेप  करने और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें मेला क्षेत्र में जगह-जगह लगी होर्डिंग में  एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फोटो सहित मध्य प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई थीं। इसके माध्यम से माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत सहित उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ कुंभ के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण भी दिया गया है। माना जा रहा है कि दूसरे राज्य की उपलब्धियों वाली होर्डिंग से स्थानीय अफसरों को अपनी गर्दन फंसती नजर आ रही थी सो उन्होंने आनन-फानन में होर्डिंग उतरवा दिए। सांसद केशव प्रसाद मौर्य का आरोप है कि प्रदेश सरकार के इशारे पर मेला प्रशासन ने ऐसा करके ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। उधर, मेला प्रभारी एसके शर्मा का कहना है कि मेला क्षेत्र में बिना अनुमति के होर्डिंग लगाए गए थे इसलिए उन्हें हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें