फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डिग्री काॅलेज के प्रबंधक को फोन पर मिली धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 02 Apr 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के एक डिग्री काॅलेज के प्रबंधक ने एक छात्र पर फोन पर अमर्यादित टिप्पणी और गाली देने का आरोप लगाते हुए छात्र के खिलाफ मऊआइमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा दयाराम बागी में स्थित विद्यावती डिग्री काॅलेज के प्रबंधक अभिशान्त पांडेय का आरोप है कि एक छात्र फोन पर लगातार उनके साथ अभद्र टिप्पणी करते हुए अमर्यादित आचरण कर रहा है। आरोप है कि छात्र फोन पर गालियां देते हुए देख लेने की धमकी दे रहा है। प्रबंधक अभिशान्त पांडेय ने मऊआइमा थाना में छात्र शास्वत सिंह पता अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। पुलिस प्राथमिकी दर्जकर आरोपी के मोबाइल नंबर से सर्विलांस के जरिये उसका पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें