ग्राम अलीवृसिंहपुर में ग्राम सराय अतन उर्फ नौगिरा निवासी उदित तिवारी (18) और आंशिक पटेल (22) वर्ष बुधवार शाम कहीं खड़े थे। तभी मऊआइमा की ओर से तेज रफ्तार बाइक सवार दोनों को रौंदकर भाग गया। जिससे उदित और आंशिक बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें ब्लाॅक चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई है।